HIGHLIGHTS
- भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद ने 7582 मतों से सपा प्रत्याशी उषा सोनकर को हरा दिया। रूबी प्रसाद को कुल 15634 वोट मिले।
- जिले की 9 नगर पंचायतों में से अध्यक्ष पद की 4 सीट भाजपा के नाम हुई।

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आ गए। नगर पालिका, नगर पंचायत की सीटों पर भी भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। कुल मिलाकर भाजपा ने ग्रामीण से लेकर शहरी इलाकों तक अपना दबदबा कायम रखा। जनपद सोनभद्र की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र नगर से अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रूबी प्रसाद ने 7582 मतों से सपा प्रत्याशी उषा सोनकर को हरा दिया। रूबी प्रसाद को कुल 15634 वोट मिले।

वही आपको बता दें कि चोपन नगर पंचायत से भाजपा अपना दल एस व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी उस्मान अली विजई हुए, घोरावल से अध्यक्ष पद के बसपा प्रत्याशी सूरज श्रीवास्तव जीते, चुर्क नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी मीरा देवी जीती, तो वही पिपरी नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत हुई, रेणुकूट नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी ममता सिंह की जीत हुई और दुद्धी से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन जीते, अनपरा नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी विश्राम प्रसाद विजई हुए।

बात करें नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की तो अब यहां पर आम जनता को रूबी प्रसाद से आश है की नगर की विभिन्न समस्याओं को हल करेंगी। बता दें कि जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज नगर की सबसे बड़ी समस्या यहां से गायब हुई खसरा रजिस्टर है जो अब तक नया नहीं बना, तो सफाई की भी बड़ी समस्या है और जनता की भी विभिन्न समस्या है। हमारे संवाददाता से आम पब्लिक से बातचीत के दौरान पता चला की जनता ने रूबी प्रसाद पर पूरा पूरा भरोसा कर उन्हें वोट दिया है और पब्लिक को भरोसा भी हैं कि वह उनके उम्मीदों पर पूरी तरीके से खड़ी उतरेंगी।







