HIGHLIGHTS
- उप मुख्यमंत्री भाजपा की नगर पालिका प्रत्याशी रुबी प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का आगमन कल 08 मई को सुबह 10.00 बजे जिला मुख्यालय स्थित आर0टी0एस0 क्लब मैदान में हो रहा है। आपको बता दें कि उप मुख्यमंत्री भाजपा की नगर पालिका प्रत्याशी रुबी प्रसाद के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक जनसंख्या में आर0टी0एस0क्लब राबर्ट्सगंज में हो रही जनसभा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें। उक्त आशय कि जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।








