जनता जनार्दन के आशीर्वाद से नगर पालिका में फिर से कमल खिलने का रचेगा इतिहास- दिलीप सिंह पटेल

HIGHLIGHTS

  • भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका राबर्ट्सगंज के कार्यकर्ता सम्मेलन सिविल का आयोजन सिविल लाइन्स रोड स्थित होटल सवेरा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रुप में काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल व विशिष्ठ अतिथि के रुप मे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

सम्मेलन का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि दिलिप पटेल व विशिष्ट अतिथि रविन्द्र जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक भूपेश चौबे, डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री/पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, राबर्ट्सगंज नगर पालिका के प्रत्याशी रुबी प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल ने कहा कि आज कार्यकर्ता सम्मेलन मे आये कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर यह निश्चित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी राबर्ट्सगंज नगर पालिका मे जीत निश्चित है। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के कार्यकर्ता कमल खिलाकर ऐतिहासिक रुप से मोदी योगी के हाथों को मजबूत करते हुए राबर्ट्सगंज नगर पालिका के अध्यक्ष एवं सभासदों को अपने मेहनत के बल पर जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कमल खिलाने का इतिहास रचेंगे।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री/ जनपद प्रभारी रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या, बलिदान से बनी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विचारधारा के लिए लड़ते हैं। भाजपा का कार्यकर्ता मातृभूमि के सम्मान के लिए मोदी-योगी को मजबूत करने के लिए अपने सुखों का परित्याग करता है। सरकार की अनेकों उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की सैकड़ों योजनाओं से जनता भाजपा की ट्रिपल सरकार नगरों में भी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आप सब को देखकर लगता है कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका मे निश्चित रुप से कमल खिलेगा।

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आये हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया तथा आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से नगर पालिका प्रत्याशी पूर्व विधायक रुबी प्रसाद जी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, नगर निकाय चुनाव संयोजक प्रकाश केशरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, जिला संयोजक निकाय चुनाव रामसुन्दर निषाद, मनोज सोनकर, बलराम सोनी, राहुल पटेल, ओमप्रकाश दूबे, विष्णु पासवान, रविन्द्र केशरी, नागेश्वर देव पाण्डेय, ई. रमेश पटेल, आलोक सिंह, सुरेश शुक्ला, संतोष शुक्ला, कमलेश चौबे, राकेश मेहता, अनुपम तिवारी, शंम्भूनारायण सिंह, अनूप तिवारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें