HIGHLIGHTS
- महिला के द्वारा बताये गये बिहार के पते पर सम्बन्धित थाना के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए मंगलवार को महिला के पिता को सुपुर्द कर दिया।
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोमवार को काशीराम आवास परिसर में मिली अज्ञात लावारिस महिला की काउन्सलिग के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने के बाद वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह व जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा महिला के द्वारा बताये गये बिहार के पते पर सम्बन्धित थाना के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हुए मंगलवार को महिला के पिता को सुपुर्द कर दिया। जिसमे महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय सीमा द्विवेदी व संस्था शक्ति सदन का सहयोग रहा जिला प्रोवेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार द्वारा बताया गया कि यदि इस प्रकार की अज्ञात महिला/ बच्चो की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सूचना सम्बंधित थाने या जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर सोनभद्र को सूचित करे।









