HIGHLIGHTS
- मंडलायुक्त ने पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। मण्डलायुक्त ने जनपद में पेयजल की समस्या के निराकरण हेतु किये जा रहे कार्यो के सम्बन्ध में सिंचाई विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की, बैठक के दौरान मंण्डलायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि पेय जल की समस्या जन मानस को न हो इसके लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पेयजल परियोजनाओं से जुड़े अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की परियोजनाओं से सम्बन्धित जो भी समस्याये हो उसका प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें और सिंचाई से सम्बन्धित जो भी परियोजनायें निर्माणाधीन है उसे शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

इस दौरान मंण्डलायुक्त महोदय ने अवैध परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु ए0आर0टी0ओ0, पुलिस विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर भ्रमण शील रहते हुए अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकरियों को निर्देशित किये। इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित उपस्थित रहे।







