HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप समाज कल्याण राज्य मंत्री तथा पुलिस अधीक्षक ने बंदियों का बढ़ाया मनोबल

(जिला संवाददाता)
गुरमा, सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र में ” फिट इंडिया थीम” के तहत दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया। धनवंतरी पतंजलि योग संस्थान द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में उद्घाटन दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र पुलिस अधीक्षक डॉ0यशवीर सिंह ने बंदियों का मनोबल बढ़ाया।

साथ ही सोनभद्र के बंदीरक्षकों ने गदा एवं मुग्दल चलाकर अपनी फिटनेस एवं शक्ति का प्रचार किया। इस मौके पर कारागार में चल रहे साक्षरता अभियान के अनुक्रम में कक्षा 5 की परीक्षा में पहला 3 स्थान अर्जित करने वालों बंदियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित कर मनोबल बढ़ाया । योग कार्यक्रम के समापन दिवस के अवसर पर जेल पर पधारे मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री संजय सिंह गोंड को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।

साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं एडीजे सत्यजीत पाठक एवं किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बंदियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ साथ जेल के अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रतिभाग लिया।

मंत्री जी द्वारा योगाचार्य अजय पाठक, संस्थान की झारखंड प्रदेश की प्रभारी एवं सह प्रभारी अनामिका एवं अंशिका को प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्र एवं गणेश जी की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बंदी रक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र दिया। माननीय मंत्री जी द्वारा जेल भ्रमण भी किया गया और जेल प्रशासन की सुव्यवस्था एवं योग कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से मारकुंडी साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, शरद प्रसाद गोंड आदि उपस्थित रहें।




