सोनभद्र। साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ बृजेश महादेव को बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर द्वारा होली मिलन समारोह 2023 के अवसर पर विशिष्ट कवि के रूप में “होली विश्व बंधुत्व सम्मान” प्रदान किया गया। इससे पहले डॉ बृजेश को “साहित्य रत्न सम्मान”, स्टोरी मिरर मुम्बई द्वारा “साहित्यिक लेफ्टिनेंट” से सम्मानित किया था, साथ ही डिजिटल लिटरेचर एंड पब्लिशिंग – स्टोरीमिरर मुम्बई द्वारा “ऑथर ऑफ द ईयर अवार्ड” 2022 के क्षेत्र में सबसे बड़े पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

इसे डॉ बृजेश महादेव ने मेहनत और समर्पण प्रतिफल बताया, यह सम्मान बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के डॉ बैजनाथ शर्मा संस्थापक, अफशाना सैयद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विनय शर्मा दीप अध्यक्ष मुम्बई इकाई के सौजन्य से प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि के लिए सभी शुभ चिन्तकों ने बधाई प्रेषित की।

बतादें बेसिक शिक्षा परिषद सोनभद्र उत्तर प्रदेश में सेवारत डॉक्टर बृजेश महादेव साहित्य के क्षेत्र में एक नवोदित रचनाकार हैं जिनकी अब तक 1 दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित भी हो चुकी हैं इनके द्वारा गद्य और पद्य विधा में उपन्यास कहानियां कविताएं एवं पाठ्य पुस्तकें भी लिखी जा रही हैं।





