सोनभद्र। श्री बरेला महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन के प्रथम दिन यज्ञ आचार्य सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में भव्य मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान यज्ञ आचार्य ने बताया कि 111 मंगल कलश महिलाओं और बेटियों के द्वारा उठाया गया। उन्होंने आगे बताया कि इस आयोजन के मुख्य यजमान संदीप कुमार सिंह पुजारी देव नाथ बाबा है।

वहीं रामकथा के प्रथम दिन चंद्रबली जी के द्वारा शिव महिमा के विषय में बताया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि
विश्वनाथ मम नाथ पुरारी त्रिभुवन महिमा विदित तुम्हारी।।
अर्थात विश्व के नाथ देवाधिदेव महादेव हैं इनकी शक्ति सत्ता से सभी जानते हैं इसलिए समस्त लोगों को चाहिए कि शिव के सानिध्य में ही रह कर के कार्य को करें तभी जीवन में सफल हो पायेंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद, अविनाश शुक्ला, रवि प्रकाश पांडे, बुद्ध नाथ त्रिपाठी, विमलेश पांडे, राजा राम बाबा, सपना पांडे, शिवांगी, प्रिया, हर्षिका सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








