बीजेपी जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संगोष्ठी को किया संबोधित

दुद्धी, सोनभद्र। बीते सोमवार को दुद्धी तहसील मुख्यालय के बीड़र गांव में माननीय राष्ट्रपति द्वारा सदन में किए गए अभिभाषण पर संगोष्ठी तथा बुथ सशक्तिकरण के कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने संगोष्ठी को संबोधित किया। इससे पूर्व अभिभाषण के क्रमशः प्रथम से चतुर्थ भाग को पढ़ते हुए प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सहसंयोजक शिव शंकर गुप्ता, एडवोकेट रजखड़ ग्राम प्रतिनिधि बृजेश कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष अमरनाथ पटेल व शक्ति केंद्र प्रभारी जयप्रकाश तिवारी ने कहां भारत विश्वगुरु के रूप में स्थापित होने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

आज विश्व में भारत की मान बढ़ी है। आने वाला युग 2047 तक भारत का होगा। भारत द्वारा महिला सशक्तिकरण, धारा 370, तीन तलाक सहित डिजिटल इंडिया के तहत व्यपारियों को भ्र्ष्टाचार से मुक्ति मिल रही है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुचाने के लिये कटिबद्ध है। जिसका लाभ 11 करोड़ परिवारों को मिल चुका है। साथ ही साथ आदिवासियों के गौरव भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाकर आदिवासियों का सम्मान सरकार ने बढ़ाया है तथा 55 हजार से ज्यादा के गैस कनेक्शन मुफ्त में दिए गए। 700 करोड़ रुपये से ज्यादा मुद्रा लोन दिया गया। करोना काल में फ्री वैक्सीन 2 साल के भीतर 200 करोड़ लोगों को लगाई गई।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा आने वाले दिनों में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई नए मुकाम हासिल करने वाली है। आज भारत सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास की धारणा को लेकर कार्य कर रही है। इस दौरान बुथ सशक्तिकरण के कार्यशाला आयोजन भी किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए दुद्धी मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी तथा बूथ अध्यक्ष गणों से संगठन के द्वारा चलाए जा रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह मोनू ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राजन चौधरी, ग्राम प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी, जिला मंत्री दिलीप पांडे, शक्ति केंद्र प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, संजू तिवारी, सुमित सोनी, मनीष तिवारी, सूरज, देव प्रसाद, जयप्रकाश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष राहुल अग्रहरि, मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र चंद्रवंशी, समाजसेवी अनिल कुमार, भाजयुमो पूर्व मंडल मंत्री राहुल गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष राफे खान, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुमार कुंदन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव प्रसाद कुशवाहा, महिला मोर्चा चमेली देवी, सोशल मीडिया संयोजक कौशलेंद्र प्रताप सिंह, सहसंयोजक पीयूष कसेरा, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष अमित सिंह, महामंत्री मनोज भारद्वाज, शक्ति केंद्र संयोजक वीरेंद्र कुमार, रोशनी कुशवाहा, योगेंद्र अकेला, बूथ अध्यक्ष दीपक सोनी, दीनानाथ कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार, राजेश सिंह, अनिल कुशवाहा, अमरनाथ पटेल, पवन पटेल, राम बहादुर, अभय कुमार, विकास मद्धेशिया, नागेंद्र प्रसाद, मुन्नीलाल, गोपीचंद, किस्मतिया देवी, भाजपा कार्यकर्ता राजन अग्रहरि, राजपाल, अजय चंद्रवंशी, मुरलीधर, एडवोकेट अंगद मौर्या सहित बीड़र ग्रामवासी मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें