HIGHLIGHTS
- चले थे शादी रचाने, जाना पड़ा जेल
सोनभद्र। पुलिस को सूत्रों से मिली जानकारी की राजस्थान से लड़का आकर दंडित बाबा मंदिर पर शादी कर रहा है। जिसमे लडकी नाबालिग है जिसकी सूचना पर थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, महिला थानाध्यक्ष व महिला कल्याण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर पूछताछ किया गया।

पूछताछ के दौरान पता चला कि 2 लाख रुपये मे बिचौलिये के माध्यम से भीलवाड़ा जहाजपुर राजस्थान के रहने वाले निवासी के साथ शादी की जा रही थी। जिसमे बालिका प्रथम दृष्टया नाबालिग प्रतीत हो रही थी। जिसके कारण दोनो पक्षों को महिला थाने ले जाया गया जहा पर लडके के पिता बजरंग लाल द्वारा बताया गया कि विष्णु प्रकाश शर्मा निवासी नसौराबाद राजस्थान द्वारा हमारे लडके सुनील की शादी के लिये 1 लाख 80 हजार रूपये मे तय हुआ जिसमे विचौलिये द्वारा यहा के लड़की का फोटो दिखाया और यहा के बिचौलिया गीता व संजय निवासी बरकरा सोनभद्र से बात भी करवाया और फिर हम व हमारे लडके सुनील कुमार व विष्णु तीनो लोग गिता व संजय के घर नौ मार्च को आये और गीता व संजय को 1 लाख रुपया व विष्णु को 80 हजार रूपया दिया गया जिसके बाद शादी हो रही थी तभी संयुक्त टीम पहुच गयी और हम लोगो को ले आये।

टीम में महिला थानाध्यक्ष राबर्ट्सगंज सरोजमा सिंह, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र से उप निरीक्षक हरिदत्त पाण्डेय व मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वय साधना मिश्रा, वन स्टाप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह के द्वारा जाँच मे मौकेपर बिचौलिया गीता व संजय के पास से 50 हजार रूपया व विष्णु प्रकाश शर्मा के पास से 10 हजार रूपया बरामद किया गया और बालिका के उम्र के सम्बन्ध में पाया गया कि बालिका बालिग है परन्तु बिचौलियों द्वारा पैसा लेकर दोनो पक्षों को अन्धेरे में रखकर शादी करवाया जा रहा था। जिसके लिये टीम द्वारा विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाने के लिए थाना कोतवाली ले जाया गया।







