जागृति महिला सशक्तिकरण ने किया अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • गीत संगीत की धुन पर खूब थिरकीं महिलाएं

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के न्यू कालोनी में जागृति महिला सशक्तिकरण की ओर से अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुटी दर्जनो महिलाओं ने होली गीत, नृत्य से घंटो आनंद लिया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का शुभारम्भ आयोजक अनीता गुप्ता, मुख्य अतिथि डा.बीना सिंह, डा.मिनाक्षी सिंहडा, नम्रता सिंह, डा.अंजली विक्रम सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा पर महिलाओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।महिला सशक्तिकरण से ही समाज को समरसता का संदेश देता है और वर्गों को एकसूत्र में बांधने का काम करता है। महिला की सुंदर समाज का निर्माण करती है। महिलाओं को हमेशा एकजुट होकर समाज के विकास उत्थान में अहम भूमिका होती हैं।कहा यही वह समय है मनमुटाव को दूर कर आपस में मिल कर खुशियां बांटना चाहिए। होली हमें ऊंच, नीच की खाई पाटने को प्रेरित करता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने होली पर प्राकृतिक रंगों के अधिक से अधिक उपयोग पर बल दिया और कहा कि रसायनिक रंगों के उपयोग से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इसका प्रयोग बंद करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में आयोजक अनिता गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर डा.अंजली विक्रम सिंह, कीर्ति द्विवेदी, लबली जालान, संगीता श्रीवास्तव, ममता गुप्ता रिकवरी मिश्रा, उषा द्विवेदी, अर्चना जायसवाल, माला सिंह, मनोरमा चौधरी, मंजू जायसवाल, वहीं कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा व पूनम सिंह ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें