सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बरैला महादेव मंदिर पर दिनांक 13 मार्च दिन सोमवार से श्री रूद्र महायज्ञ एवं श्री राम कथा के भव्य आयोजन किया जाएगा। यज्ञ आचार्य सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि भव्य मंगल कलश शोभायात्रा 13 मार्च दिन सोमवार को प्रातः 9:00 बजे निकाली जाएगी। 14 मार्च दिन मंगलवार से श्री राम कथा के आयोजन में आजमगढ़ से पधारे राष्ट्रीय प्रवक्ता गोविंद शास्त्री के द्वारा नित्य प्रतिदिन 20 मार्च तक राम कथा सुनाई जाएगी। इस आयोजन में मुख्य इंजीनियर, अखिलेश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पांडे, जितेंद्र त्रिपाठी सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण भाग लेंगे।









