अधिवक्ता परिषद सोनभद्र ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

सोनभद्र। अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के द्वारा शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र सभागार में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन और कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री नीरज कुमार सिंह ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रहे अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई के संरक्षक सूर्य प्रताप सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता आयकर व्यापार कर ने अपने उद्बोधन में कहा कि होली हर्ष एवं उमंग का त्यौहार है। होली सबसे पुराने हिंदू त्योहारों में से एक है। भारत में कई अन्य त्योहारों की तरह, होली भी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्राचीन पौराणिक कथाओं के अनुसार,राजा हिरण्यकश्यपु की एक पौराणिक कथा है जिसके साथ होली जुड़ी हुई है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होने अन्य देशों मे भी विभिन्न प्रकार से होली का त्यौहार मनाये जाने का वर्णन किया।
महामंत्री नीरज कुमार सिंह ने कहा कि होली के इस पवित्र पर्व पर सभी एक दूसरे से गले मिलते हुए अपनी पुरानी दुश्मनी तक को भुला जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी पुरानी परंपरा का ख्याल रखते हुए पारंपरिक होली मनाना चाहिए तथा सभी जाति धर्म के लोगों से गले मिलकर सौहार्दपूर्ण होली मनाना चाहिए।
इस दौरान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष शशांक शेखर कात्यायन ने अपने उद्बोधन में कहा कि, होली का त्योहार आपसी प्रेम और सद्भावना की भावना को मजबूत करने वाला विशेष पर्व है, विविधतापूर्ण संस्कृति वाले भारत देश के प्रमुख त्योहारों में से होली एक है जो कि व्यक्ति के जीवन के उत्साह, उल्लास और उमंग को बनाए रखने का काम करता है। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित कई अधिवक्ताओं ने पारंपरिक होली गाकर सभी का उत्साह वर्धन किया व अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समापन के बाद सभी उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर ककलेट व मिष्ठान खिलाकर बधाइयां दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्ण प्रताप सिंह, सुनील कुमार मालवीय,उमेश मिश्रा,अशोक पांडेय, राजीव सिंह गौतम, विजय कृष्ण वर्मा, जितेंद्र देव पांडेय, नित्यानंद द्विवेदी, प्रदीप शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें