पल्हारी में होली मिलन एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन

सोनभद्र। कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा में शुक्रवार को धूमधाम से होली मिलन समारोह एवं कक्षा आठ के बच्चों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इस आयोजन के मुख्य संरक्षक हरिवंश कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं संरक्षक प्रेम शंकर राम खंड शिक्षा अधिकारी नगवा के संरक्षण में संपन्न हुआ।

Advertisement (विज्ञापन)

होली मिलन समारोह के दौरान बच्चों ने झूम कर होली गीत और बसंत गीत गाए तथा एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा भी बच्चों के साथ होली गीत गाया गया साथ में उपस्थित शिक्षक एवं अभिभावक बंधुओं ने भी होली गीत गाकर बच्चों के होली मिलन समारोह को और यादगार बना दिया। समारोह में बतौर अतिथि उपस्थित बब्लू धांगर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम बहुत ही अच्छा रहा तथा महादेव जी का प्रयास भी सराहनीय है। जिन्होंने बच्चों के लिए इस तरह का अवसर उपलब्ध कराया।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं कार्यक्रम के दूसरे चरण में कक्षा आठ के बच्चों की विदाई का समारोह भी यादगार रहा जिसमें कक्षा आठ के बच्चों द्वारा विविध प्रकार की गतिविधियां करके दर्शकों को लोटपोट किया गया तथा कक्षा 6 एवं 7 के बच्चों द्वारा विदाई गीत गाकर सब को गमगीन कर दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर विदाई एवं आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान जय प्रसाद, शिवशंकर मसराम, रमेश कुमार, उर्मिला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर पल्हारी निवासी राजबहादुर सिंह ने सभी को कापी और कलम भेट किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें