नारी शक्तियों को मिला नारी गौरव रत्न सम्मान

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट ने नारी शक्तियों को सम्मानित कर बढ़ाया गौरव

सोनभद्र। कर्मा ब्लाक अंतर्गत सुकृत ग्राम पंचायत में अवस्थित प्रमुख एवं जागरूक स्वयंसेवी संस्था ‘सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट’ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बुधवार को साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, कला एवं संस्कृति सरकारी सेवा, समाज सेवा पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों आधी आबादी को सम्मानित करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्य करने वाले इस संस्था के अन्य पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर देशकाल और समाज हित में कार्य करने वाले साहित्य मनीषियों, कलमकारों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उन्हें अपने कार्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित करने का साहसिक कार्य किया जाता है। उसी क्रम में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोनभद्र सहित देश प्रदेश के विभिन्न अंचलों में कार्य करने वाली दर्जनों नारी शक्तियों को ‘नारी गौरव रत्न सम्मान’ पत्र प्रदान करने का अभूतपूर्व कार्य सोनभद्र मानव सेवा आश्रम ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम विश्वकर्मा ने किया है। श्री विश्वकर्मा द्वारा किए गए इस अभूतपूर्व कार्य की सराहना करते लोग नहीं थक रहे हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्था द्वारा जिन नारी शक्तियों का सम्मान किया गया है उनमें चंद किरण तिवारी, नीतू सिंह राणा, निधि जैन, दीप्ति गौड़, कु. अर्चना पाठक, प्रभा दुबे, अनीता गुप्ता, सावित्री मिश्रा, मालती विश्वकर्मा, उमा प्रसाद, डॉ . साधना तिवारी, रोमी पाठक, प्रतिभा जैन, देबानजली अधिकारी, दीपा शर्मा, कु. दर्शका गुप्ता, गीता देवी हिमधर, शिखा गोस्वामी “निहारिका”, स्मृति सुमन, मनीषा जायसवाल, अंजनी अग्रवाल, डॉ तारा अंशुल, रश्मि लहर, सुखमिला अग्रवाल आदि प्रमुख नारी शक्तियां प्रमुख रही हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें