चुर्क, सोनभद्र। बृहस्पतिवार को होली पर्व के दुसरे दिन पुलिस लाइन चुर्क में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस लाइन चुर्क में होली त्यौहार की धूम रही सभी ने जमकर रंग अबीर गुलाल उड़ाए और धूमधाम से होली मनाई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक ओबरा, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी।










