जिले में जमकर उड़े अबीर- गुलाल, रंगोत्सव की रही धूम

HIGHLIGHTS

  • लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
  • जिले के राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, घोरावल आदि इलाकों में भी होली की धूम रही।
  • डीजे पर बजते फगुआ गीतों पर लोगो ने जमकर नृत्य किया।
  • सोनांचल में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, रंगोत्सव की रही धूम।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में बुधवार को रंगोत्सव की धूम रही। जमकर रंग व अबीर-गुलाल उड़े। परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण माहौल में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिले के राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी, घोरावल आदि इलाकों में भी होली की धूम रही। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisement (विज्ञापन)

राबर्ट्सगंज: जिला मुख्यालय पर होली का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया। रंगोत्सव के इस त्योहार में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामना दी। होली के दिन सुबह से बच्चों तथा युवाओं की टोली हाथों में रंग लेकर सड़क पर उतर गई और खूब जमकर होली खेली गई। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए डीजे पर बजते फगुआ गीतों पर लोगो ने जमकर नृत्य किया।

Advertisement (विज्ञापन)

ओबरा: नगर में शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाया गया। फाल्गुन के चढ़े बुखार के बीच हर कोई रंगों में सराबोर दिखा। डीजे पर फगुआ सुनने की बनती परंपरा के बीच सेक्टर दो स्थित बनारसी ठिहा पर पारम्परिक फगुआ गीतों की चाशनी ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
नगर में अलग-अलग टोलियों में शामिल लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। लोगों ने एक दूसरे को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं बुधवार की दोपहर बाद एक दूसरे के घर जाकर तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखा और होली की बधाइयां दी।

Advertisement (विज्ञापन)

दुद्धी: तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अनपरा: नगर पंचायत समेत भाठ क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। छिटपुट नोक-झोंक का क्रम कई जगह शाम तक होते रहा। पुलिस की सक्रियता से अराजक तत्वों के मंसूबे सफल नही हुए। लोगों ने एक दूसरे को अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
शाम को लोग नए परिधान में अपने परिचितों के घर जाकर पकवानों का लुत्फ उठाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। क्षेत्र में संचालित कोल व तापीय परियोजनाओं में प्रबंधन की ओर से अपने सहकर्मियों के साथ होली खेलकर एक दूसरे को बधाई दी। श्रमिक संगठन कार्यालयों में भी जमकर अबीर, गुलाल उड़े।

Advertisement (विज्ञापन)

घोरावल: स्थानीय कस्बे व क्षेत्र में होली का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास तथा शांति पूर्ण तरीके के साथ मनाया गया। रंगोत्सव के इस त्योहार में छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग एक दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की शुभकामना दी। बुधवार को होली के दिन सुबह से बच्चों तथा युवाओं की टोली हाथों में रंग लेकर सड़क पर उतर गई और खूब जमकर होली खेली गई। जहां एक ओर छोटे बच्चे पिचकारियों से तो वहीं दूसरी ओर बड़े तथा युवक नाचते गाते मस्ती करते हुए एक दूसरे को रंग लगाते रहे। शाम को नये कपड़े पहनकर एक दूसरे के घर जाकर गुलाल अबीर लगाते हुए गुझियों की मिठास ठंडई चिप्स पापड़ दही बड़े तथा मिठाइयां खाते हुए त्योहार की शुभकामना देते रहे। त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से बीते इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स चक्रमण करती रही।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें