HIGHLIGHTS
- होली पर्व के दौरान प्लास्टिक का न करे प्रयोग – जिलाधिकारी
- होली के पर्व को शान्ति पूर्ण व गरिमामय तरीके से मनाये – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने जनपद वासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा है कि 07 मार्च को होलिक दहन व 08 मार्च को होली का पर्व मनाया जायेगा। सभी जनपदवासियों से होली के पर्व को शान्ति पूर्ण व गरिमामय तरीके से मनाये जाने के लिए अपील की गयी है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि होली पर्व के दौरान प्लास्टिक का प्रयोग न करें, प्लास्टिक के प्रयोग करने से अनेक प्रकार की बीमारियां होने की सम्भावना रहती है। इसके पूर्व में भी जनपद में ‘‘मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी ‘‘ अभियान चलाया गया था, जिसमें जिले के नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाते आ रहे हैं।








