सोनभद्र। महिला पतंजलि योग समिति सोनभद्र की जिला प्रभारी तथा मुख्य योग शिक्षिका अनीता गुप्ता ने अपना पदभार संभालते ही जिले के दक्षिणी हिस्से को योग मय बनाने के लिए जगह-जगह योग शिविर का आयोजन प्रारंभ कर दिया है। इसके अंतर्गत 2 मार्च से 6 मार्च तक रामगढ़ मुख्य बाजार के लिए निजी कोचिंग के स्थान पर महिलाओं के लिए योग शिविर लगाया।

जिसमें योग के द्वारा कैसे स्वस्थ जीवन जिये और कैसे बीमारियों को दूर रखें बिना किसी औषधि के कैसे रोगों पर नियंत्रण करने के बारे में बताया गया। बतादें कि इस स्थान पर एक स्थिर योग कक्षा की व्यवस्था कर दी गई है जो निरंतर चलती रहेगी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन योग शिक्षिकाओं के महत्पूर्ण भूमिका रही है उसमें उषा द्विवेदी, अर्चना जैसवाल, ज्योति राठौर, संगीता सोनी, ममता गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







