HIGHLIGHTS
- एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंगोत्सव की दीं शुभकामनाएं

(जिला संवाददाता)
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात स्थानीय कलाकारों ने साफ सुथरा एवं पारंपरिक होली गाकर आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया।
इस मौके पर लोगो ने रंग अबीर लगाकर मिश्राबु समोसा, गुजिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी।


वहीं,जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ने कहा कि होली राग, रंग एवं उमंग का त्यौहार है। इस पवित्र पर्व पर सभी एक दूसरे से गले मिलते हुए अपनी पुरानी दुश्मनी तक को भुला जाते हैं। लेकिन मौजूदा समय में पारंपरिक होली की जगह भद्दी होली का प्रचलन बढ़ जाने से होली का मजा किरकिरा होता जा रहा है और लोग घरों में ही रहना पसंद करने लगे हैं। इसलिए हम सभी को अपनी पुरानी परंपरा का ख्याल रखते हुए पारंपरिक होली मनाना है। सभी जाति धर्म के लोगों से गले मिलना है।

कार्यक्रम में जिला प्रचारक दीपक, सह जिला कार्यवाह पंकज पांडेय,नगर कार्यवाह महेश शुक्ला,नगर प्रचारक सूरज, अवध, कीर्तन,नीरज सिंह, रामलगन, संगम, शशांक शेखर, अखिलेश,राजेंद्र, जे0बी0 सिंह, गौतम बर्नलवाल, कृष्ण कुमार,ललित ,रामबहादुर आदि मौजूद थे।






