डीएम ने की मुख्यमंत्री के विकास प्राथमिकता वाले 37 बिन्दुओं की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में किया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी
  • राशन कार्ड सूची से अपात्र राशन कार्ड धारकों नाम सूची से हटाने हेतु चलाया जाये विशेष अभियान – जिलाधिकारी
  • अपात्र राशन कार्ड धारकों का नाम सूची से हटाकर पात्र राशन कार्ड धारकों का नाम किया जाये सम्मलित
  • जल की समस्या की दृष्टिगत हैण्ड पम्प के रिबोर की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाये सुनिश्चित – जिलाधिकारी
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यक्रमों व मुख्यमंत्री के प्राथमिकता से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्त्योदय एंव पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारको का अभियान चलाकर अपात्र लोगों का नाम राशन कार्ड की सूची से हटाकर पात्र लोगों का नाम राशन कार्ड की सूची में सम्मलित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर अपात्र राशन कार्ड धारकों का नाम सूची से हटाने व पात्र राशन कार्ड धारको का नाम सूची में सम्मलित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे की पात्र लोगों को सरकार की योजना का लाभ मिल सके।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना में पात्र लाभार्थीयों से किसी प्रकार की धनराशि की वसुली की शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित प्रकरण की जाॅच कर दोषी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही सुनिश्चित करवायें। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सह तथ्य संज्ञान में आया की आशा की भुगतान में शिथिलता बरती जा रही है, जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वार आशा की भुगतान की समीक्षा की जाये, जिस भी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शिथिलता बरती जा रही है, उनके डी0सी0पी0एम0 के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में डी0पी0एम0 से जानकारी ली तो वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे सकें।

जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने डी0पी0एम0 के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिए, इसी प्रकार जिलाधिकारी महोदय ने गौ संरक्षण केन्द्र पर पशुओं के रख-रखाव व दी जा रही व्यवस्थाओं आदि के सम्बन्ध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जानकारी ली, तो वह संतोष जनक उत्तर नहीं दे सके। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियेे।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी प्रकार जिलाधिकारी महोदय ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को की किये जा रहे निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा की, तो यह तथ्य संज्ञान में आय कि लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड विभाग द्वारा नई सड़को के निर्माण कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने अधिशासी अभियन्ता को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये व सम्बन्धित जे0ई0 के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी महोदय ने डी0सी0एन0 आरएल0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जो राशन की दुकाने रिक्त चल रही है उन क्षेत्रों से अच्छे कार्य करने वाले समूह का नाम प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करें, जिससे की राशन की दुकानों का चयन का कार्य शीघ्र सुनिश्चित किया जा सकें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ल, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी, डी0सी0 मनरेगा रमेश चन्द्र यादव, ए0के0 गुप्ता उप निदेशक कृषि, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें