डीएम ने की राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की, बैठक में मानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आर0सी0 का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जायेगी, उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिकों से दायित्वबोध के साथ पेश आयें और जरूरत पड़ने पर उचित कदम भी उठायें। उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये, जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें।

Advertisement (विज्ञापन)

जमीनी मामलों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष तरीके से गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित की जाये, नगर पालिका व नगर पंचायत हाउस टैक्स, वाटर टैक्स वसूली पर भी निगाह रखते हुए राजस्व वसूली कर लक्ष्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्रों में विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही अतिक्रमण मुक्त पर ध्यान रखें, जिलाधिकारी ने राजस्व से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य वसूली को हर संभव प्रयास कर वसूली कार्य में तेजी जाया जाये।

Advertisement (विज्ञापन)

जिलाधिकारी ने बिजली विभाग व परिवहन विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने कार्य क्षेत्रों में सुधार लायें अन्यथा की दशा में उचित कार्यवाही कर दी जायेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, उप जिलाधिकारी घोरावल, उप जिलाधिकारी ओबरा राजेश कुमार सिंह, सम्बन्धित तहसीलों के तहसीलदारगण, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें