अजीत कुमार सिंह
चोपन, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के बाईपास चौक पर होली पर्व को देखते हुए पुलिस ने बाइक चेकिंग अभियान तेज कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब तस्करों पर पुलिस की पैनी निगाह है। वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों की डिक्की भी जांच की गई। एक दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई।

हालांकि वाहन चेकिंग अभियान चलता देख कुछ देर के लिए बिना कागज और बिना हेलमेट के बाइक चला रहे चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा। होली पर्व को देखते हुए विधि व्यवस्था के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करों पर भी पैनी निगाहें पुलिस रख रही है। दरअसल होली के त्योहार को लेकर शराब धंधेबाज सक्रिय हो गए हैं।







