HIGHLIGHTS
• फरार चल रहे एक महिला व पुरुष को बीजपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
नीरज गुप्ता
बीजपुर, सोनभद्र। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में बीजपुर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने वांछित व फरार चल रहे एक महिला व पुरुष को गिरफ्तार करके अग्रीम विधिक कार्यवाई हेतु दोनों को संबंधित न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया।

पहली टीम में हमराहियों के साथ शामिल उप निरीक्षक संजय कुमार ने मु0 अ0 संख्या 14/2023 के तहत भादवि की धारा 498ए व 304 बी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा3/4 में वांछित अभियुक्ता सुशीला पत्नी राम सजीवन निवासिनी पिंडारी टोला दोपहा, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र को उसी के घर से सोमवार की सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर गिरफ्तार किया था।

दूसरी टीम का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने हमराही के साथ सुबह 6 बजे राय कालोनी बीजपुर मोड़ से मु0 अ0 संख्या 8/2023 के तहत भादवि की धारा317 व जे जे एक्ट की धारा 80/81 में वांछित व फरार चल रहे अभियुक्त सत्यनारायण पुत्र जयलाल निवासी ग्राम असनहर थाना बभनी , जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया था।






