HIGHLIGHTS
- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र एवं गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन सोनभद्र ने किया जोरदार प्रदर्शन

सोनभद्र। रविवार को सलखन के ग्राम रूदौली में स्थित गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के प्रतिमा को असामाजिक तत्वों व अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया था, जो आदिवासी वीरांगनाओं व महापुरुषों का अपमान है, इसके विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र एवं गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन सोनभद्र के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंची और उन्हें ज्ञापन सौंपकर दोषियों को पकड़ने और उस पर कडी से कडी कार्रवाई करने और तत्काल गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती के प्रतिमा लगवाये जाने की मांग की गई। प्रशासन ने दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने व उसे दण्डित करने का आश्वासन दिया और प्रतिमा भी तत्काल आज ही लगवाने की बात कही है।

इस मौके पर रामनरेश पोया (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिलाध्यक्ष), रामाशंकर पोया(प्रदेश अध्यक्ष),राम सिंह पोया, सुनील सिंह पोया,( जिला पंचायत सदस्य पटवध),हिरालाल मरपच्ची, कमलेश पोया, शिवशंकर पाल (ग्राम प्रधान रूदौली), श्याम नारायण गोंड( ग्राम प्रधान बेलछ) ठाकुर प्रसाद गोंड (ब्लॉक अध्यक्ष GSU), सोनू मरपच्ची, अनिल मरकाम, अनन्त पोया (GSU), वेद मरकाम, सुनील मरकाम, जगतलाल मरकाम, परमानंद कुसरो ,विनय कुसरो, ज्ञानी पोया, ओमप्रकाश सिंह गोंड, विनय पोया, अमर सिंह मरकाम, सहदेव गोंड(पूर्व प्रधान) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






