संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। यू०पी० बोर्ड की परीक्षाऐं 16 फरवरी से शुरू हुई थी जो आज 4 मार्च को द्वितीय पाली समाजशास्त्र व रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र के साथ सम्पन्न हुई। म्योरपुर क्षेत्र में बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज म्योरपुर में हाईस्कूल में 540 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 40 सामुहिक अर्थात सभी विषयों में अनुपस्थित रहे तथा 10 परीक्षार्थी आंशिक अर्थात अलग- अलग विषयों में अनुपस्थित रहे इण्टरमीडिएट में कुल पंजीकृत 400 परीक्षार्थी थे जिसमें वैज्ञानिक वर्ग के 29 छात्राऐं जो पूरी संख्या में उपस्थित रहीं तथा मानविकी वर्ग में 371 परीक्षार्थियों 39 सामुहिक अनुपस्थित, जिसमें 13 बालिका व 26 बालक तथा 02 आंशिक अनुपस्थित रहे।

म्योरपुर के ही आदिवासी कैमूर इ० का० म्योरपुर के हाईस्कूल में 371 परीक्षार्थी पंजीकृत 35 सामुहिक अनुपस्थित रहे तथा इण्टर में 271 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 51 सामुहिक अनुपस्थित रहे / परीक्षा में ड्यूटी पर आशुतोष श्रीवास्तव स्टेटिक मजिस्ट्रेट, इन्द्रदेव पटेल अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक, केन्द्र व्यवस्थापक दयाशंकर प्रसाद उपस्थित रहें परीक्षा प्रभारी सुबलाल सिंह ने बताया कि शासन मंशानुसार सीसीटीवी कैमरे के नजर में कक्ष निरीक्षकों प्रशासन के देखरेख में सकुशल सम्पन्न हुआ/







