निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु समय सारणी की गयी निर्धारित

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के समस्त नगरीय निकायो की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु निम्नाकित समय सारणी निर्धारित की गयी है। ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का प्रकाशन आगामी 10 मार्च ड्राफ्ट के रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण तथा दावे एवं आपत्तियाॅ प्राप्त करना 11 मार्च से 17 मार्च, तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 18 मार्च से 22 मार्च तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के पूरक सूचियों की पाण्डुलिपियों की तैयारी तथा उन्हें पूरक सूची-1 में समाहित करना 23 मार्च से 31 मार्च तक अन्तिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए प्रकाशन 01 अप्रैल निर्वाचक नामावलियो का ड्राफ्ट प्रकाशन 10 मार्च को होना निर्धारित है।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। समस्त नगरीय निकायो में मतदान स्थल वार बी.एल.ओ. की नियुक्त कर दी जाये। नियुक्त बी.एल.ओ. के पर्यवेक्षण हेतु पर्यवेक्षको की नियुक्ति कर दी जाये। नियुक्त बी.एल.ओ. तथा पर्यवेक्षको को आवश्यक प्रशिक्षण तहसील मुख्यालय में 10 को दिया जाये। प्रशिक्षण के दौरान ही आवश्यक सामग्री यथा-मतदाता सूची, परिर्वधन, संशोधन, विलोपन हेतु आवश्यक प्रपत्र एवं लेखन सामग्री उपलब्ध करा दी जाये। यदि बी.एल.ओ. हेतु कोई सामग्री तहसील मुख्यालय में उपलब्ध नही है तो उक्त सामग्री जिला निर्वाचन कार्यालय सोनभद्र से 06 मार्च को प्राप्त कर ली जाये।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें