विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के परिप्रेक्ष्य में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के तीसरे दिन दुद्धी तहसील सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला न्यायाधीश सत्य जीत पाठक ने कहा कि महिलाओं में महिलाओं के सम्मान के लिए यह दिवस मनाया जाता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि कानून में पुरुषों की भांति महिलाओं को भी बराबर के अधिकार दिये हैं। इसके अलावा भी महिलाओं के लिए अलग से भी कई कानून बनाये गये है महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस अवसर अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहां की महिलाओं को भी समाज में पुरुषों के बराबर ही समानता का अधिकार है तहसीलदार बृजेश मिश्रा ने कहा कि कई लोग बेटी को घर का बोझ समझते है जो गलत धारणा है, बेटी बोझ नहीं है बल्कि वह पीहर में रहकर भी अपना घर रोशन करती है और ससुराल में जाकर भी अपना घर रोशन करती है। इस तरह से बेटी दो घरों को रोशन करने का कार्य करती है।

Advertisement (विज्ञापन)

वही साधना मिश्रा( डी०सी० प्रोबेशन संचालक )ने उपस्थित महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन की जानकारी प्रदान करते हुए उनसे आह्वान किया कि वे बेटी व बेटे में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करें और बेटे की भांति बेटी को भी समान शिक्षा, खान-पान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाये।वही नीरज कुमार तिवारी (दुद्धी वी. डी.ओ.) ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरूषों के समान ही कदमताल कर रही हैं, क्योंकि संविधान स्त्री एवं पुरूष दोनों को एक समान अधिकार प्रदान करता है। इस अवसर पर , कंचन सिन्हा, दुद्धी महिला थाना प्रभारी सविता सरोज, मो०तारिक, पीएलवी,अजय, ओम प्रकाश कुमार, पुनीत चौबे संग सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही!

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें