HIGHLIGHTS
- तत्काल एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
दुद्धी, सोनभद्र। शक्तिनगर थाने की एक विधवा महिला ने मण्डलायुक्त से फरियाद लगाई कि उसकी भैस चोरी हो गयी है और तहरीर देने के बाद भी उसकी समस्याओं को पुलिस नहीं सुन रही है, महिला फरियादी ने रो रो प्रकरण को अवगत कराया , आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल प्रकरण में एफआईआर दर्ज किए जाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने भैस को गुम होने की दलील दी लेकिन मंडलायुक्त ने एक ना सुनी ,तत्काल एफआईआर दर्ज के निर्देश दिए।


