एनटीपीसी सिंगरौली में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली शक्तिनगर में 52 वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन प्लांट परिसर स्थित सेवा भवन पार्क में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा सभी उपस्थित कर्मचारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस वर्ष की राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस थीम ‘हमारा ध्येय –शून्य क्षति” पर आधारित थी ।

Advertisement (विज्ञापन)

एस पद्मनाभन, उप महाप्रबंधक, सुरक्षा विभाग द्वारा वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट 2022 प्रस्तुत की गयी। जिसमें प्लांट की सुरक्षा गतिविधियां, सेफ्टी ट्रेनिग, सुरक्षा पेप टाक, हेल्थ व वर्टिगो टेस्ट, फर्स्ट ऐड, फायर सेफ़्टी, नियर मिस व अन्य दुर्घटनाओं से बचाव इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य अतिथि श्री अकोटकर ने कहा कि सुरक्षा संस्कृति हमारा धर्म है और सुरक्षा धर्म का पालन करते हुए हम सभी को कार्य के दौरान नियमों का अनुपालन करते हुए, अपने व्यवहार को संयमित व संतुलित रख कर सुरक्षित ढंग से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य क्षेत्र एवं विशेष रूप से निर्माण कार्य क्षेत्र एफजीडी प्रोजेक्ट एरिया आदि में सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि सुरक्षा संस्कृति को सुदृद करने हेतु सभी को सुरक्षा नियमों को समझने व उनका गंभीरता से अनुपालन करना चाहिए।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर सतीश कुमार गुजरानिया, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), द्वारा सुरक्षा पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए गए एवं कहा गया कि सभी को प्लांट, टाउनशिप एवं उनके सहयोगियों के साथ-साथ स्वयं की सुरक्षा पर जोर देना चाहिए।
तत्पश्चात वर्ष 2022 में विभिन्न विभागों में सुरक्षित कार्य करने वाले श्रेष्ठ एनटीपीसी कर्मचारी तथा श्रेष्ठ एजेंसी कर्मियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। सुरक्षा दिवस अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न सुरक्षा प्रतियोगिताओं (स्लोगन, क्विज़ व सुरक्षा सम्बोधन इत्यादि) के पुरस्कार विजेताओं को भी मुख्य महाप्रबन्धक व अन्य अतिथिगण द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गये।
इस अवसर पर एल के बेहरा, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), प्रबोध कुमार, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (मैंटेनेंस), देबब्रत कर, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), जोसफ बास्टियन, महाप्रबंधक (ऐश डाइक प्रबंधन), एवं अन्य सभी एनटीपीसी सिंगरौली के विभाग प्रमुख, अनुभाग प्रमुख, संविदा कर्मी, यूनियन एवं एसोशिएशन, सीआईएसएफ़ कर्मी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा विभाग ) द्वारा किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें