सोनभद्र में हो”एम्स” एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना- एड पवन कुमार

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र जिले के 34वें स्थापना दिवस पर उठाई मांग

सोनभद्र। मानवाधिकार एवं निशुल्क कानूनी सहायता के लिए समर्पित संगठन भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन ने सोनभद्र जनपद का स्थापना दिवस अधिवक्ता भवन, तहसील परिसर राबर्ट्सगंज में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप जायसवाल की अध्यक्षता व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड रामचंद्र सिंह द्वारा केक काटकर 34वा स्थापना दिवस मनाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि 04 मार्च 1989 को जिले की आधारशिला रखी गई। इसके तीन दशक बाद भी यहां का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। स्थापना दिवस के अवसर पर मांग किया कि यहां एम्स जैसे एक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान बने एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय बने जिसने छात्र पढ़ सके नए कल काखाने बने जिसने स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिले जनपद में जनहित के काम होने चाहिए जनसरोकारी सोच होनी चाहिए जिनसे की जनपद के चहुमुखी विकास हो।

Advertisement (विज्ञापन)

महामंत्री डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन विमल प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि सोनभद्र उत्तर प्रदेश मे क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा जिला है । यह भारत का एकमात्र जिला है जो चार राज्यों की सीमा में है, अर्थात् पश्चिम में मध्य प्रदेश , दक्षिण में छत्तीसगढ़ , दक्षिण-पूर्व में झारखंड और उत्तर-पूर्व में बिहार । सोनभद्र जिला एक औद्योगिक क्षेत्र है और इसमें बहुत सारे बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना आदि हैं। इसे “भारत की ऊर्जा राजधानी” कहा जाता है क्योंकि यहां बहुत सारे बिजली संयंत्र हैं। और कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, सलखन जीवाश्म पार्क, विजयगढ़ किला, अगोरी फोर्ट , मुक्खा वॉटरफाल जैसे स्थलों के साथ रॉक पेंटिंग जल्द ही पर्यटन मानचित्र पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

कोषाध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सोनभद्र के चारों तरफ चार प्रदेशों की पहरा है। यहां अकूत खनिज संपदा को समेटे है। राजस्व, पर्यटन, कल कारखाने के मामले में काफ़ी धनी हैं। इसे लोग मिनी गोवा कहते हैं। सोनभद्र का नाम सोननद के कारण सोनभद्र पड़ा है। संचालन महासचिव एडवोकेट मनीष रंजन ने किया।

स्थापना दिवस के अवसर पर काकु सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह एड, शारदा प्रसाद मौर्य एड,अनिल कुमार सिंह एड, अशोक कुमार कनौजिया एड, विजय शंकर सिंह एड, टीटू प्रसाद गुप्ता एड,अतुल कुमार कनौजिया एड, ईश्वर जायसवाल एड, संतोष चतुर्वेदी, पवन कुमार द्विवेदी एडवोकेट, राजकुमार सिंह, नवीन कुमार पांडेय एड, नेतराज पटेल, दीप नारायण पटेल अशोक सिंह, आदि लोग उपस्थित थे !

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें