हरियाणा के सीएम का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले गिरोह के 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के जन मृत्यु के डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट मनोज कुमार द्वारा बीते माह की 10 फरवरी को सूचना दी गयी कि मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल नाम से दिनांक 02.02.2023 को मृत्यु प्रमाण पत्र पंजीकरण संख्या D2023.60339-000021 जारी किया गया है, यह पूर्णतः फर्जी है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस सूचना पर थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0 38/2023 धारा 419, 420, 468, 471 भादवि पंजीकृत किया गया।
घटना के सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 चारु द्विवेदी के निर्देशन में अपराध शाखा व थाना पन्नूगंज की संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा अथक लगन व परिश्रम से आसूचना संजाल तैयार किया गया तथा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बीते बृहस्पतिवार को घटना में संलिप्त इस गिरोह के 05 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त पंजीकृत अभियोग में धारा 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य भवन लखनऊ के जन्म एवं मृत्यु आकंड़ा अनुभाग में स्टेट को-आर्डिनेटर के पद पर कार्यरत् यशवन्त द्वारा इन्हे जन्म एवं मृत्यु प्रमाण जारी करने हेतु बनाये गये सीआरएस पोर्टल की आईडी व पासवर्ड दिया जाता है तथा इनके मोबाइल नम्बर को उस आईडी पर पंजीकृत कर दिया जाता है जिससे लॉगिन करते समय ओटीपी भी मिल जाता है जिसकी सहायता से हम जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य करते है जिसके एवज में हमे प्रत्येक प्रमाण पत्र पर धनराशि मिलती है। दिनांक 02.02.2023 को एक व्यक्ति जिसका नाम-पता हमलोग नही जानते है मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल निवासी 719 न्यू प्रेमनगर पोस्ट प्रेमनगर करनाल हरियाणा पिन- 132001 का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने हेतु हमें विवरण जरिये व्हाट्सएप भेजा था जिसे हमने बनाकर जरिये व्हाट्सएप उसे भेज दिया। इस कार्य के लिए हमें पैसे मिले।

Advertisement (विज्ञापन)

घटना में प्रयुक्त 04 अदद लैपटाप ,07 अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना पन्नूगंज, निरीक्षक मो0 साजिद सिद्दीकी प्रभारी सर्विलांस सेल, निरीक्षक शेषनाथ पाल प्रभारी एसओजी, निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा, उ0नि0 सरोजमा सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 संजीव कुमार राय, थाना पन्नूगंज, मुख्य आरक्षी जगदीश मौर्या, अतुल सिंह, सौरभ कुमार राय, प्रकाश सिंह, आरक्षी अमित सिंह, रितेश सिंह पटेल, अजीत यादव स्वाट/एसओजी/ सर्विलांस टीम रही।

Advertisement (विज्ञापन)

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें