हम होंगे कामयाब कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। हम में है दम” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सप्ताह भर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह के निर्देश के क्रम में व जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार के आदेशानुसार “हममें है दम” (हम होंगे कामयाब) कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन लोढी के परिसर में आयोजित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसमें समस्त विभागीय/ ग्रामीण महिलाओ के साथ मिलकर डिजिट शिक्षा के माध्यम से समाज की रुढ़िवादी से संधर्ष कर समाज में दुसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन कर आगे बढ़ी विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी नीतू सिंह व जिला समन्वय साधना मिश्रा व सीमा द्विवेदी द्वारा सयुक्त रूप से बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम 01 मार्च से 08 मार्च 2023 की थीम “डिजिटऑल (DigitAll) लैंगिक समानता हेतु नवाचार और प्रौद्योगिकी, “लैंगिक समानता और सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण को प्राप्त करने के लिए डिजिटल युग में नवाचार, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा ” की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Advertisement (विज्ञापन)

वन स्टाप सेन्टर केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह ने कहा कि नवाचार, प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा हेतु लैंगिक- उत्तरदायी दृष्टिकोण महिलाओं और बालिकाओं में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाया जाना आवश्यकता है, डिजिटल प्रौद्योगिकी मैं प्रगति,2030 हेतु लक्षित सतत विकास लक्ष्यो को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को एक पर्व के रूप में मना रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिये जिला प्रोवेशन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यालय पर बैठक की गयी। जिसमे वन स्टाप सेन्टर ,महिला शक्ति केन्द्र, जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम ने प्रतिभाग किया गया।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें