HIGHLIGHTS
- मौके पर पहुँची पुलिस,दोनों शिक्षकों को ले गयी थाने
- बीएसए ने कहा होगी सख्त कार्यवाई
बीजपुर, सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहाँ अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कंपोजिट विद्यालय बीजपुर पुनर्वास प्रथम गुरुवार को युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया।
सरकार ने जिन शिक्षकों के कंधों पर बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी है वहीं शिक्षक बीच मैदान में आपस मे तू-तू,मैं-मैं करते-करते भीड़ गए और दोनों में जमकर लात घुसे और डंडे चलने लगे। और देखते ही देखते पूरा स्कूल परिसर अखाड़ा में बदल गया और स्कूल के सारे बच्चे मुख दर्शक बनकर देखते रहे तो वही अन्य शिक्षक निर्णायक की भूमिका निभा रहे थे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों शिक्षकों को थाने ले जाकर बैठा दिया बाद में नौकरी बचाने के चक्कर में समझौता कर वापस आ गए।

जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों शिक्षकों में पहले से ही अपने अपने वर्चस्व को लेकर बाद विवाद हुआ बाद में खींचा तानी के बीच जमकर मारपीट व लात घुसा शुरू हुआ तो रूम के अंदर ले जाकर बाहर तक भगदड़ मची रही लड़ रहे मास्टरो को देख स्कूल के बच्चे डर के मारे इधर-उधर भाग खड़े हुए इसी बीच किसी ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी तो मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद यादव ने दोनों को पकड़ कर थाने ले गए बताया जा रहा है कि दोनों टीचर लोकल आसपास के गांव क्षेत्र के ही है।

और अपने अपने सुविधा अनुसार लोकल में ही पोस्टिंग पाकर बराबर विवादों में बने रहते हैं। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की मारपीट की खबर आग की तरह बाजार और गांव में फैल गई लोग एक दूसरे से मारपीट और भिड़ंत का कारण जानने में लगे रहे। जानकारी लेने पर कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाचार्य की लापरवाही और विभागीय उदासीनता को लोग जिम्मेदार ठहरा रहे हैं इधर टीचर मनोज दुबे और नारायण दास गुप्ता ने कहा कुछ नहीं हुआ है। इधर प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने कहा की प्रधानाध्यापिका आशा मैडम को बुलाया हूं अगर लिखित शिकायत मिली तो केस दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी इधर बीएसए हरिवंश कुमार ने कहा कि रिपोर्ट मंगवाया गया है। जल्द दोनों टीचरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।






