हमें अपने सभी विधानसभा के बूथों को शक्तिशाली बनाना है- अशोक चौरसिया

HIGHLIGHTS

  • मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की जिला कार्यशाला, बूथ सशक्तिकरण अभियान व राबर्ट्सगंज नगर निकाय चुनाव की बैठक आयोजित की गई।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की जिला कार्यशाला, बूथ सशक्तिकरण अभियान व राबर्ट्सगंज नगर निकाय चुनाव की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंम्भ मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement (विज्ञापन)

वही कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता व रामसुन्दर निषाद ने किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक चौरसिया ने कहा कि हमें अपने सभी विधानसभा के बूथों को शक्तिशाली बनाना है, भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बडी राजनैतिक पार्टी है हम सब उसके कार्यकर्ता है, पार्टी को निरंतर आगे बढाने के लिए बूथों पर पुनर्विचार कर गठन करने की आवश्यकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के सभी बिंदु कार्यकर्ताओं के समक्ष रखें और बताया कि जल्द ही इसी प्रकार के कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी के अंतर्गत बूथ सशक्तिकरण अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ को सशक्त बनाने के लिए पूर्ण रणनीति तैयार कर ली गई है। आने वाले समय में भाजपा लोकसभा चुनावों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। 2014 का लोकसभा चुनाव हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रियता पर जीत हासिल की और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2019 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम, काम और संगठन के सफल बूथ सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं के दम पर जीता है, देश आज भी प्रधानमंत्री के रुप में नरेन्द्र मोदी जी को देखना चाहता है इसलिए हमसभी को अपने अपने बूथ को और सशक्त करना होगा जिससे आने वाले 2024 की लोकसभा की चुनाव में एक बार पुनः जीत का परचम लहराया जा सके।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है भाजपा का कार्यकर्ता अपने अपने जिम्मेदारी से कार्य करें हम हाथ को काम और हर काम को हाथ ऐसी नीति पर चलकर हमे भारत माता को परम वैभव तक पहुंचाना है मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने पर पन्ना प्रमुख बनाना है बूथो को सशक्त करने के लिए अल्पकालीन विस्तारक बनाये जा रहे है जो कि पूर्ण रुप से बूथो पर प्रवास करके बूथ सशक्तिकरण का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, सदर ब्लाक प्रमुख एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, नगवां ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दूबे, रंजना सिंह, अशोक मौर्य, संतोश शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, गुडिया वर्मा, दिलिप पाण्डेय, कन्हैया जायसवाल, कैलास बैसवार, राकेश मेहता, अनूप तिवारी, सूर्यमणी तिवारी, सुरेन्द्र अग्रहरी, कुसम शर्मा, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र पटेल, मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, महेन्द्र पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, सुनिल चौबे, दिलिप मौर्य, राघो सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनिल सिंह, प्रभाकर गिरी, मनोज सिंह, प्रमोद दूबे, प्रशान्त श्रीवास्तव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें