HIGHLIGHTS
- प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक
- बृजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 63 स्थानों पर होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा
बीजपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार की सायं होलिका दहन, होली व शवेबरात के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह ने किया। बैठक के दौरान श्री सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में कुल 63 स्थानों पर होलिका दहन का कार्य आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि होली व शवेवरात का पर्व एक ही दिन में है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से मिलजुल कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा कि कोई भी अराजक तत्व यदि त्योहार में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसी किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से त्योहारों के बावत जानकारियां हाशिल की

तथा शासन द्वारा जारी शासनादेश को भी जन समुदाय के बीच विस्तारपूर्वक रखा।इस अवसर पर मुख्यरूप से इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार यादव,वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानगण, क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित थे।





