डॉ बृजेश बने हिमालय उड बैज स्काउट मास्टर

सोनभद्र। नेशनल ट्रेनिंग सेंटर पचमढ़ी मप्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय एच डब्ल्यू बी प्रशिक्षण में डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने एलओसी हरिश चंद श्रीवास्तव के निर्देशन में हिमालय उडबैज कोर्स 2022 सफलता पूर्वक पूर्ण किया. डॉ बृजेश ने 2017 में बेसिक कोर्स एलओसी श्री छित्तू राम के निर्देशन में एवं 2019 में एडवांस कोर्स एल ओ सी श्री दिनेश सिंह के निर्देशन में पूर्ण किया था। डॉ बृजेश महादेव ने बताया कि नेशनल ट्रेनिंग सेंटर पचमढ़ी मप्र द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हिमालय वुड बैज प्रशिक्षण प्रदान किया जाता हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

इस बार यह प्रशिक्षण प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर प्रयागराज में आयोजित किया गया था जिसमें प्रदेश भर के चार दर्जन से अधिक स्काउट मास्टरों ने प्रतिभाग किया। स्काउटिंग के क्षेत्र में डॉ बृजेश एक सक्रिय स्काउट मास्टर हैं। आप स्वतंत्र रूप से ज्ञानोदय स्काउट दल का संचालन भी कर रहे हैं जिसके माध्यम से अब तक तीन दर्जन से अधिक बच्चों को तृतीय सोपान तक पहुचाया है साथ ही हजरों बच्चों को प्रथम एवं द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण कराया है। प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त अरविन्द कुमार श्रीवास्तव की छत्रछाया में ग्रुप ए को हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव (लीडर आफ कोर्स) का आशीर्वाद एवं काउंसलर डॉ सुनिल कुमार सिंह, पी आर पाण्डेय, शिवेन्द्र सिंह का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा ग्रुप बी को नजीर मुकाबिल (लीडर आफ कोर्स), लाखन सिंह, पवन कुमार राठी, सत्यनारायण कनौजिया का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। श्याम बाबू का स्नेह क्वाटर मास्टर के रूप में मिला। उन्होंने बताया कि यह कैंप मेरे लिए गौरवपूर्ण रहा।

Advertisement (विज्ञापन)

स्काउटिंग के माध्यम से अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ा, मैं परिपक्व स्काउटर नहीं हूं पर स्काउटिंग मेरे रोम रोम में मौजूद है यहीं कारण है कि कोरोना काल में मैंने स्काउटिंग से ही प्रेरित होकर कैंप क्लास चलाया था जिसका प्रसारण दूरदर्शन और रेडियो चैनल पर भी हुआ था। एक स्काउटर की हैसियत से कोरोना काल में अपनी टीम के साथ सेवा कार्य भी करने में पीछे नहीं रहा। हिमालय उडबैज कोर्स स्काउटिंग विधा की सबसे कठिन ट्रेनिंग है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के पदाधिकारियों में डॉ प्रबोध कुमार सिंह मुख्य आयुक्त काशी प्रसाद मौर्य सचिव कयूम अहमद कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह संगठन आयुक्त सैयद अनवर हुसैन प्रशिक्षण आयुक्त एवं जिला स्काउट मास्टर श्रीमती नीरा देवी जिला गाइड कैप्टन सहित मंडल एवं जिला स्काउट परिवार और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें