सोनभद्र। नेहरू युवाजनपद स्तरिय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन केंद्र के उपनिदेशक अनिल कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के अनुपालन में नेहरू युवा केंद्र सोनभद्र भारत सरकार द्वारा आगामी 4 मार्च को सांसद राज्यसभा राम सकल के मुख्य आतिथ्य में जनपद स्तरिय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन विंध्य कन्या पीजी कॉलेज राबर्ट्सगंज में 4 मार्च को 11:00 बजे किया जायेगा। इस कार्यक्रम का विषय वैश्विक पटल पर भारत का अभ्युदय G20 निर्धारित किया गया है। इसमें नेहरू युवा केंद्र एन एस एस, एनसीसी एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं सक्रिय युवा प्रतिभाग करेंगे।
