चहक कार्यक्रम के तहत चिल्ड्रन हेप्पीनेस इन एंबियंस एंड एक्वायरिंग का हुआ आयोजन

सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया राबर्ट्सगंज पर मंगलवार को स्कूल रेडीनेस बाल वाटिका के अंतर्गत अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए ARP हृदेश कुमार सिंह ने अभिभावकों को बताया कि वह अपने बच्चों को और स्वयं को विद्यालय के लिए तैयार करे।

Advertisement (विज्ञापन)

जो नए बच्चे जुड़ेंगे उनको सहज और सरल माहौल देने के लिये किया गया। साथ ही बच्चो को कहानी, कविता एवं बातचीत करके आदि सीखने वाली गतिविधियों पर जोर दिया गया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की ज्यादा से ज्यादा अपने बच्चों का नामांकन कराएं और सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान कक्षा 01 में नामांकित समस्त छात्रों के अभिभावकों विद्यालय बुलाकर उनके बच्चों द्वारा पिछले माह में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। चिल्ड्रन हेप्पीनेस इन एंबियंस एंड एक्वायरिंग नॉलेज’ कार्यक्रम में शिक्षकों एवं अभिभावकों को बताया गया कि स्कूल रेडिनेस मॉड्यूल “चहक” के तहत बच्चे जब पहली बार विद्यालय की दहलीज पर कदम रखते हैं तो उसके मन में उत्कृष्ट जिज्ञासा, डर , संकोच आदि कई सारे भाव होते हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

साथ ही दुनिया और विद्यालयी परिवेश में एक बड़ा फासला भी दिखाई देता है। यह फासला कहीं ना कहीं बच्चों की दैनिक उपस्थिति और उनके ठहराव को प्रभावित करता है। इसलिए जरूरी है कि बच्चों को एक परिवेश दिया जाए जिससे वो विद्यालयों में अपने को सहज महसूस कर सकें। “चहक” भी एक ऐसी गतिविधि आधारित मॉड्यूल है इसका निर्माण वर्ग 1 के नव नामांकित बच्चों के लिए किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय के प्रति सहज बनाना तथा विद्यालय से जुड़ाव रखना है।

उक्त कार्यक्रम के तहत कक्षा 01 के नामांकित बच्चों को गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की शारीरिक विकास, भाषा विकास, संध्या ज्ञान, पर्यावरणीय जागरूकता, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास जैसे आयामों का विकास किया जाएगा तथा बच्चों को एक सहज वातावरण मुहैया कराकर विद्यालय से जुड़ाव सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर निपुण छात्रों को ARP हृदेश कुमार सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र और डायरी, पेन देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया तथा समस्त विद्यालय स्टॉप का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी किरन त्रिपाठी ने सभी अभिभकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विभा यादव, आशना केशरी, रश्मि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें