सशक्त महिला की यही पहचान, मुश्किल से न होती परेशान

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति के तहत इमलीपुर गाँव में जन चौपाल का किया गया आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार व पुलिस उपाधीक्षक डॉ व चारु द्विवेदी के आदेश के क्रम में सोमवार को कर्मा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्ति के अंतर्गत इमलीपुर गाँव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सहायता प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1098, 1076, 108 के बारे में बिस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान जिला समन्वयक साधना मिश्रा द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने बालिकाओं को अपनी सुरक्षा स्वयं करने हेतु सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला कल्याण विभाग द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसमें एक ही छत के नीचे कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। महिलाओं में पुरुषों से अधिक साहस, क्षमता व शक्ति होती है, बस महिलाओं को उसे पहचानने की आवश्यकता है।

Advertisement (विज्ञापन)

मेरी सुरक्षा, मेरा सम्मान महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विशिष्ट योजना के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, आदि समस्त योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। महिलाओं की समस्याओं के विषय में चर्चा बेटा बेटी के भेदभाव को लेकर व महिलाओं को निराश्रित व गरीब परिवारों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।

वहीं महिला उप निरीक्षक सरोजमा सिंह द्वारा एंटी रोमियो के बारे में, अत्याचार, महिला उत्पीड़न, महिला एवं बाल सुरक्षा के बारे में बिधिक जानकारी दी गई और वहा जन चौपाल में उपस्थित महिलाओं से अपील की गई कि यदि कोई अपराध कही भी होता है तो तत्काल एंटी रोमियो टीम को सूचना दें, पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। इस दौरान मानव तस्करी रोधी इकाई से मुख्य आरक्षी धनंजय यादव द्वारा बॉल श्रम, भिक्षावृत्ति के सम्बन्ध में बिस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों से बॉल श्रम न कराएं, ये कानूनन अपराध है। कार्यक्रम में कर्मा थाने से उप निरीक्षक मनोज त्रिपाठी, ब्लॉक मिशन मधुबाला आरक्षी जय प्रकाश कुमार, मंजीत कुमार पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें