सोनभद्र। प्रयागराज हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश पाल को शुक्रवार की शाम अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस पर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सभागार में दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए अधिवक्ताओं ने प्रार्थना किया।

इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री विमल प्रसाद सिंह ने एडवोकेट ने रोष व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अधिवक्ता उमेश पाल और उनके गनर की दिनदहाड़े हत्या अति निंदनीय है। इस सरकार में अधिवक्ता बंधुओं की हत्या हो रही है और यूपी सरकार के कानून की व्यवस्था की पोल खुल रही है उन्होंने कहा कि इस मामले में अविलंब उच्च स्तरीय टास्क फोर्स का गठन कर दोषियों को गिरफ्तार कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई किया जाय।

वहीं पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता हाई कोर्ट उमेश पाल की दिनदहाड़े निर्मम हत्या से पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है इसलिए प्रदेश सरकार से मांग किया कि अविलंब एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए तथा सभी अधिवक्ताओं को पांच लाख निशुल्क बीमा कराया जाए तथा साथियों उमेश पाल को सरकार से एक करोड़ मुआवजा देने की मांग करता है।
वहीं संचालन एडवोकेट सुरेश सिंह कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट विनीत श्रीवास्तव , राज कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, महेंद्र कुशवाहा, नवीन कुमार पांडे, शाहनवाज खान, फूल सिंह, मनीष रंजन, महेश कुमार, संतोष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





