सोनभद्र। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद सोनभद्र के तत्वाधान में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालय नगवा, ब्लाक नगवा में चार दिवसीय आयोजित बुलबुल का प्रवेश व प्रथम चरण/कोमल पंख प्रशिक्षण डॉ बृजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवा के निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे समशेर सिंह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति ने कहा कि स्काउटिंग में कब बुलबुल प्राथमिक वर्ग के लिए होता है जो खेल विधा पर आधारित शिक्षण कार्य है।

विशिष्ट अतिथि निरज सिंह प्रभारी उच्च प्राथमिक विद्यालय नगवा ने कहा कि सात साल की सेवा में पहली बार बच्चों को थिरकते हुए देख रहा हूँ, इसके लिए ब्लॉक स्काउट मास्टर डॉ बृजेश महादेव को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। शिविर संचालक एवं प्रशिक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह “महादेव” ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा ने बताया कि कब और बुलबुल का प्रशिक्षण अनिवार्य बालचर योजना के अंतर्गत बच्चों को कराया जा रहा है, जिसके मुख्य संरक्षक हरिवंश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र एवं संरक्षक प्रेम शंकर राम खंड शिक्षा अधिकारी नगवा हैं। सहयोगी प्रशिक्षक के रूप में रविकान्त मौर्य तैनात रहे।

संयोजक गोविन्द सिंह यूनिट लीडर ने कहा कि नगवा में स्काउटिंग का बढ़ता कारवां डॉ बृजेश महादेव के प्रयास का प्रतिफल है। इन्होंने विकास खण्ड नगवा में स्काउटिंग को स्थापित किया है. सह संयोजक राजकुमार ने स्काउटिंग को बच्चों के लिए नवाचार बताया।

प्रशिक्षण में कुल 66 बच्चों ने प्रतिभाग किये जिसमें 30 छात्र एवं 36 छात्राएं थी। तीन दिवसीय कब और बुलबुल के प्रवेश/प्रथम चरण/कोमल पंख प्रशिक्षण में मोगली व तारा की कहानी प्रार्थना झंडा गीत प्रतिज्ञा नियम बीपी सिक्स के साथ कब और बुलबुल से संबंधित विविध जानकारी दी गई, बच्चों को क्राफ्ट कला कब ब्रिटिंग गुफा व बुलबुल ट्री बनाना और विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना बताया गया। कब बुलबुल उत्सव में बबुन्दर शिक्षा मित्र, सरोज अली ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। नगवा में अनवरत प्रशिक्षण संचालित करने के लिए डॉ बृजेश महादेव को प्रबोध कुमार सिंह मुख्य आयुक्त, काशी प्रसाद मौर्य सचिव, अनवर हुसैन प्रशिक्षण आयुक्त, सुनिल कुमार सिंह संगठन आयुक्त ने विशेष बधाई दी।




