HIGHLIGHTS
- इस दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में रहे उपस्थित
- स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योग सूर्य नमस्कार, व्यायाम, आसन
सोनभद्र। रविवार को नगर स्थित रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रताप शाखा का वार्षिकोत्सव स्वयंसेवकों ने बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक योग सूर्य नमस्कार, व्यायाम, आसन किया। इस दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित थे।

वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल ने किया। बौद्धिक मे जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ने बताया कि संघ को समझना है तो केवल शाखा में आने पर ही जाना जा सकता है।संघ ने हमेशा संपूर्ण हिन्दू समाज को जोड़ने का कार्य किया है। समाज में संघ को 2025 में 100 वर्ष पूर्ण होने पर भारत वर्ष के प्रत्येक गांव तक संघ पहुंचे इसके लिए सभी स्वयंसेवकों को सक्रिय होकर कार्य करना होगा।

उन्होंने प्रतिवर्ष होने वाले वार्षिक उत्सव का महत्व के बारे मे बताया कि जब बच्चा स्कूल में पढ़ता है और साल के अंत में परीक्षा देता है उसके बाद जब उसका परिणाम आता है तब उसको पता चलता है कि उसने क्या सीखा, क्या पढ़ा। इसी तरह शाखा का वार्षिक उत्सव होता है, जिस को पूरा समाज देखता है और देश सेवा की प्रेरणा लेता है। कार्यक्रम में सह नगर संघ चालक सुरेश केशरी, नगर कार्यवाह महेश शुक्ला, कीर्तन, नीरज सिंह, संगम, अखिलेश, राजेंद्र, जे0बी0 सिंह, ज्ञानेंद्र शरण, कृष्ण प्रताप, अनिल, कृष्ण कुमार, ललित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





