राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

HIGHLIGHTS

  • समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
  • प्रेरणा ग्रुप ने जीता ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब।
  • दुर्गा ग्रुप ने द्वितीय तथा झांसी की रानी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों द्वारा शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय खैरटिया- प्रथम सेक्टर 9 में शनिवार को सप्त दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन व समापन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे महाविद्यालय के प्राचार्य एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर कुमारी आशा, अर्पिता पांडेय एवं उनकी टीम द्वारा सरस्वती वंदना तथा श्रुति तिवारी , स्नेह लता द्वारा स्वागत गीत की बहुत ही सुंदर एवं अभिनव प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात समारोह में उपस्थित अतिथियों को पुष्प स्तवक देकर एवम बैज अलंकरण कर उनका स्वागत किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रमोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमें एक साथ मिलकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा के निमित्त कार्य करना सिखाता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामुदायिक कार्यों के द्वारा हमारे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करता है। हमारे बीच धर्म, जाति, भाषा, क्षेत्र इत्यादि के भेदभाव को मिटाकर हमे एक साथ मिलकर देश की एकता एवं समाज के उत्थान के निमित्त कार्य करना सिखाता है।

वहीं स्वागत भाषण डॉ. विभा पांडेय द्वारा, शिविरार्थियों की सप्त दिवसीय कार्य आख्या डॉ. महीप कुमार द्वारा तथा आभार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विकास कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिविरार्थियों ने एक से बढ़कर एक शिक्षाप्रद नाटक, समूह नृत्य, एकल नृत्य एवम गीत व कविताएं प्रस्तुत की। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्रेरणा ग्रुप ने प्रथम, मां दुर्गा ग्रुप ने द्वितीय तथा शक्ति ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरोजिनी ग्रुप ने अपने ग्रुप डांस से दर्शकों का दिल जीतते हुए ऑडियंस चॉइस पुरस्कार प्राप्त किया। गरिमा सिंह, रितिका, शिल्पीदत्ता एवं खुशबू रानी केसरी के नृत्यों ने भी दर्शकों की वाहवाही लूटी।

वहीं नाटक प्रतियोगिता मे झांसी की रानी ग्रुप ने प्रथम स्थान, मां दुर्गा ग्रुप ने द्वितीय स्थान तथा सरोजिनी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रेरणा ग्रुप ने प्रथम स्थान, सरोजिनी ग्रुप एवं मां दुर्गा ग्रुप में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा संजीवनी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुष्प स्तवक प्रतियोगिता में सरोजिनी ग्रुप, लक्ष्मी ग्रुप एवं दुर्गा ग्रुप ने प्रथम स्थान, प्रेरणा ग्रुप एवं निर्भया ग्रुप ने द्वितीय स्थान तथा झांसी की रानी एवं संजीवनी ग्रुप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर शिविर के 7 दिनों में आयोजित हुई कुल 15 प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक 94 अंक लेकर प्रेरणा ग्रुप ने ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया, जबकि 71 अंक लेकर मां दुर्गा ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा। झांसी की रानी ग्रुप को कांटे के मुकाबले में 68 अंक लेकर तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा। निर्णायक मंडल में पतंजलि योग समिति के आचार्य वीरेंद्र श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार, डॉ.अमूल्य कुमार सिंह एवं वैशाली शुक्ला ने बहुत ही गहनता से प्रतियोगियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस दौरान योगाचार्य वीरेंद्र श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.)प्रमोद कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) राधाकांत पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ विभा पांडेय एवं रेंजर्स प्रभारी वैशाली शुक्ला को अनार के पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर डॉ. किरन सिंह, बीना यादव, कार्यालय अधीक्षक प्रमोद कुमार केसरी, धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय, कुंदन, शरफुद्दीन, हर्षिता पांडेय, शिवानी सिंह, गरिमा सिंह, आशा, अर्पिता पांडेय, सानिया फैयाज, स्नेहा मोदनवाल, शिल्पी दत्ता, प्रिया, पूजा यादव, रुकमणी, ज्योति, इशिका, अनन्या, संजीव शेखर शाह, प्रिंस, नितेश, आरिफ, अभिषेक अग्रहरी, आदर्श गुप्ता, सत्येंद्र यादव, फलक, प्रेम सागर, अक्षय पांडेय, बिपाशा, कशिश, ज्योति गुप्ता, प्रियंका सिंह, अंशु, अपेक्षा अग्रहरी, अनीता प्रीति, संजीदा ,सपना , संगीता ,राजू यादव, तपस्वी, मानसी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें