कर्तव्यो संग नारी भर रही उड़ान ना कोई शिकायत ना कोई थकान

HIGHLIGHTS

  • मारकरा गावं में जन चौपाल का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ० यशबीर सिंह के निर्देश के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार व पुलिस उपाधीक्षक डॉ चारु द्विवेदी के आदेश के क्रम में शनिवार को जनपद सोनभद्र के थाना पिपरी क्षेत्र के मारकरा गावं में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे मिशन शक्ति के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता कार्यक्रम टोल फ्री नम्बर, महिलाओ व बालिकाओं के साथ होने वाले अपराध पर महिला कल्याण विभाग व पुलिस बिभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम में जिला समन्वयक साधना मिश्रा ने महिलाओं को व बच्चियों को बाल विवाह ,बाल श्रम के विषय में महिलाओं से बातचीत की महिलाओं के खिलाफ और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में बताया गया जिसमें महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु अभियान चलाया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

महिला उप निरीक्षक सरोजमा सिंह घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे में महिलाओं को जानकारी दी महिलाओं के साथ अभद्रता का व्यवहार एवं महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच बैड टच के बारे मे बताया गया। प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ राजेश सिंह द्वारा हेल्पलाइन नंबर 112,1090, 1098, 1076, 108 आदि के बारे में बताया और मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए उपस्थित आम जनमानस से अपील की गई कि किसी विपरित परिस्थिति में आप हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करें सरकार आपके द्वार है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना से मानव तस्करी विरोधी इकाई उप निरीक्षक हरिदत्त पांडेय, मुख्य आरक्षी धनज्जय यादव, अमन द्विवेदी सहित ग्रामीण महिलाएं, ग्राम प्रधान आशा, आगनबाड़ी व अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें