राजा शरद चंद्र पद्म भूषण शरण शाह की मनी 20वीं पुण्यतिथि

HIGHLIGHTS

  • विभिन्न राजनीतिक दलों एवं स्टेट से जुड़े संभ्रांत नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

रामगढ़, सोनभद्र। विजयगढ़ स्टेट के राजा स्मृति शेष शरद चंद्र पद्म भूषण शरण शाह की 20वीं पुण्यतिथि शनिवार को विजयगढ़ कोठी परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विजयगढ़ स्टेट से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सर्वप्रथम वर्तमान राजा चंद्र विक्रम पद्म शरण शाह ने अपने पिताश्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात क्षेत्र से आए तमाम गणमान्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement (विज्ञापन)

गौरतलब हो कि विजयगढ़ स्टेट के राजा की हत्या आज से 20 वर्ष पूर्व 25 फरवरी 2003 को नक्सलियों द्वारा रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में देर रात गोली मारकर कर दी गई थी और उस समय हत्या की घटना के पश्चात पूरे प्रदेश में खलबली मच गई थी।आम जन मानस मे उनकी लोकप्रियता जबरजस्त थी।

Advertisement (विज्ञापन)

पुण्यतिथि समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सपा नेता पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण, रमेश मिश्रा, नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, चतरा मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, राम प्रवेश चौबे, रिंकू सिंह , मुन्नू सिंह, प्रदीप सिंह, अंकित सिंह राठौर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें