उर्मिला पांडेय “सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान” से हुई सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सोनांचल नव निर्माण समिति ने संस्था की संरक्षिका रही स्मृति शेष सम्पति देवी की याद में कुशल गृहणी 2022 का दिया सम्मान
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘सोनांचल नव निर्माण समिति’ ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी संस्था की संरक्षिका रही स्मृति शेष सम्पति देवी की याद में अपने घर परिवार की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने हेतु दिया जाने वाला 2022 का ‘सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान’ ग्राम घुरमा निवासिनी कुशल गृहणी उर्मिला पांडेय को दिया है।

Advertisement (विज्ञापन)

संप्रति उर्मिला पांडेय अधिवक्ता उमापति पांडेय की धर्मपत्नी हैं जिन्होंने अपने पारिवारिक उत्तर दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। स्मृति शेष सम्पति देवी सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष व बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अनुशासन समिति के सदस्य एवं सोनांचल नव निर्माण समिति सोंनभद्र के अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश शरण मिश्र की पूज्यनिया माता जी रही है। जिनकी याद में संस्था द्वारा वर्ष 2020 से प्रति वर्ष कुशल गृहणी के रूप में अपने दायित्वो का निर्वहन करने वाली धर्म व सनातन संस्कृति की संवाहक चयनित एक नारी शक्ति को यह सम्मान दिया जाता हैं। इसी क्रम में शुक्रवार इस बार का सम्मान कुशल व धर्म निष्ट गृहणी उर्मिला पांडेय को दिया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

यह सम्मान संस्था के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र, कोषाध्यक्ष हिमांशु मिश्र व सोन साहित्य संगम के निदेशक एमपी द्विवेदी के हाथों उनके निवास स्थान ग्राम घुरमा में दिया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्रम, बुके,सम्मान पत्र और सुंदरकांड की धार्मिक पुस्तक भेंट कर उनका सारस्वत सम्मान किया।इस मौके पर मुख्य रूप से उमापति पांडेय, जनार्दन पांडेय, दिनेश पांडेय,महेश पांडेय,सुरपति पांडेय ,अनिल कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें