विशेष किशोर पुलिस व मानव तस्करी रोधी इकाई की हुई मासिक बैठक

HIGHLIGHTS

  • चुर्क पुलिस लाइन सभागार कक्ष में शुक्रवार को नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई व क्षेत्राधिकारी सदर चारू द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गयी।
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। चुर्क पुलिस लाइन सभागार कक्ष में शुक्रवार को नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई व क्षेत्राधिकारी सदर चारू द्विवेदी की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई व मानव तस्करी रोधी इकाई सोनभद्र की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गयी। जिसमे अमित सिंह चन्देल सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा पोक्सो एक्ट व बालको द्वारा मादक पदार्थों के सेवन एवं बालको द्वारा बिक्री न कराया जाए इसको लेकर विस्तृत जानकारी दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान शेषमणि दुबे ओ आर डब्ल्यू जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र द्वारा बताया गया कि बीते बृहस्पतिवार को चौकी अमवार थाना दुद्धी के अन्तर्गत बभनी शिक्षा क्षेत्र के भिसुर प्राथमिक विद्यालय से पाँच बच्चे लापता होने की सूचना प्राप्त हुई उसके उपरान्त रात्रि में ज्ञात हुआ कि चौकी अमवार थाना दुध्दी द्वारा उक्त पाँच बच्चों को उनके माता-पिता को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सुपुर्दगी दे दी गयी।

Advertisement (विज्ञापन)

जिसके सम्बन्ध में जिला बाल संरक्षण इकाई व थाना एएचटीयू टीम द्वारा संज्ञान लेते हुए संबंधित से आख्या व जांच पड़ताल की जा रही हैं जिसके सम्बन्ध में यह भी बताया गया कि यदि इस प्रकार की सूचना या बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की सूचनाएं थाने को प्राप्त होती है तो तत्काल थाना एएचटीयू व जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र को सूचित करें।

साथ ही जनपद में दो बाल मित्र थाना अस्थाई रूप से थाना रावर्टसगंज व दुध्दी के परिसर बना हुआ है जिसे क्रियान्वयन/ सक्रिय किया जाना अति महत्वपूर्ण है जिससे किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत विधि विवादित/देखरेख एवं संरक्षण वाले बालको से सम्बंधित शिकायतो का निस्तारण नियमानुसार किया जा सके जिस पर अध्यक्ष/नोडल विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारी को एक सप्ताह के भीतर थाना परिसर में अस्थाई रूप से संचालन करते हुए अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से सरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय अमरेश चन्द्र पाठक, थाना प्रभारी एएचटीयू टीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें