सामूहिक विवाह समाज की समरसता एवं समरूपता का प्रतिफल- सीडीओ

HIGHLIGHTS

  • सामूहिक विवाह योजना द्वारा एकता और अखंडता को मजबूत किए जाने पर बल- मुख्य विकास अधिकारी
  • जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा सामूहिक विवाह में उपस्थित होकर दिया गया आर्शीवचन
  • सामूहिक विवाह में कुल 900 जोड़े हुये एक-दूजे के
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में शासन के अति महत्वांकाक्षी योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को जिले के डायट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शादी सम्पन्न कराई गयी। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद रामसकल जी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यगण, नामित जिला स्तरीय अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर कुल 900 (अनुसूचित जाति-491, अनुसूचित जनजाति-292, अन्य पिछड़ा वर्ग-103, सामान्य वर्ग-01, अल्पसंख्यक-13) नव दाम्पत्य जोड़ों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव दाम्पत्य को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्धि करने की कामना किया गया ।
इस दौरान राज्य सभा सांसद रामसकल, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, परियोजना निदेशक, ब्लाॅक प्रमुख सदर अजित रावत, ब्लाॅक प्रमुख चोपन लीला देवी गौंड़, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, खण्ड विकास अधिकारी सदर उमेश सिंह ने सामूहिक विवाह की पावन बेला पर नव युगल को पवित्र गठबंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय संबंधों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वहन हेतु जीवन की नई पारी पर वर वधू को आशीर्वाद एवं शुभकामना दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि शुभ विवाह प्राणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है। जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं । यह सामूहिक विवाह समाज की समरसता एवं समरूपता का प्रतिफल है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक जोड़े शादी पर रू0 51000- व्यय करने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 35000- मात्र कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री-कुकर, गैस चुल्हा, डीनरसेट स्टील, मच्छरदानी, टार्च, बक्सा, मोबाईल सेट, बिछिया पायल, पंखा एवं कपड़े में रू0 10000- मात्र का सामान प्रत्येक जोड़ों को दिया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 6000- मात्र निर्धारित किया गया है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारी भी उपस्थित होकर कुल 900 नवदम्पति जोड़ों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें