राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाईयों द्वारा ओबरा में निकाली गई सद्भावना रैली

HIGHLIGHTS

  • बौद्धिक गोष्टी एवं स्मरण शक्ति परीक्षण खेलों का हुआ आयोजन
हर्षवर्धन केसरवानी (जिला संवाददाता)
हर्षवर्धन केसरवानी
(जिला संवाददाता)

सोनभद्र। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों द्वारा शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय खटिया -प्रथम सेक्टर 9 ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सैनी के निर्देशन में प्रार्थना एवं योगाभ्यास के पश्चात सद्भावना रैली निकाली गई। जो वीआईपी गेस्ट हाउस, चड्ढा मार्केट, सेक्टर 8, होते हुए ओबरा तहसील में गई। इसके पश्चात वहां से ओबरा थाने गई, जहां पर थानाध्यक्ष महोदय द्वारा उन्हें थाने की कार्यवाही एवं महिला सुरक्षा तथा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 181 इत्यादि के संबंध में विस्तार से बताया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

तत्पश्चात वहां से रैली आकाशवाणी केंद्र ओबरा होते हुए आर्य समाज चौराहे से ओबरा बाजार तक भ्रमण के पश्चात वीआईपी रोड से होते हुए शिविर स्थल पर वापस आई। सद्भावना रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र – छात्राओं ने देश सेवा में शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए चंदा भी एकत्रित किया। जिसमें निर्भया ग्रुप प्रथम स्थान पर रही।

Advertisement (विज्ञापन)

मां लक्ष्मी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा प्रेरणा ग्रुप तीसरे स्थान पर रही। सुभाष ग्रुप को चतुर्थ स्थान से संतोष करना पड़ा। तत्पश्चात सांप्रदायिक सौहार्द एवं सद्भावना पर एक बौद्धिक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसके मुख्य वक्ता प्रोफेसर (डॉ.) राधाकांत पांडेय जी ने सांप्रदायिक सौहार्द एवं सद्भावना पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए भारतीय समाज एवं संस्कृति की विशेषता पर भी चर्चा की।

बौद्धिक संगोष्ठी का संचालन डॉक्टर विकास कुमार ने किया जबकि स्वागत भाषण डॉ. संतोष कुमार सैनी ने एवं आभार ज्ञापन डॉ विभा पांडे द्वारा किया गया। शिविर की आंतरिक व्यवस्था महीप द्वारा की गई। अंत में छात्र-छात्राओं की स्मरण शक्ति का परीक्षण एक मनोरंजक खेल के माध्यम से किया गया। जिसमें प्रेरणा ग्रुप की हर्षिता पांडेय प्रथम स्थान पर रही । संजीवनी ग्रुप की इशिका द्वितीय स्थान पर रही जबकि सरोजिनी ग्रुप की स्नेहा मोदनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रेरणा ग्रुप की गरिमा सिंह एवं दुर्गा ग्रुप की अनन्या ने संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के चारों इकाइयों के शिविरार्थियों के साथ-साथ मीडिया के लोग, ग्रामवासी, नगर के लोग, एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें